विस्तार
पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादी समूहों ने एक हमले को अंजाम दिया। हमले में उत्तरी बुर्किना फासो में कम से कम 12 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश सशस्त्र बलों का समर्थन करने वाले नागरिक स्वयंसेवक थे। यह हमला बुधवार को मध्य-उत्तर क्षेत्र के बोआला में हुआ। दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक बुर्किना 2015 से जिहादी हमलों से जूझ रहा है। यहां असंतुष्ट सैन्य अधिकारियों ने इस साल दो तख्तापलट भी किए हैं। बुर्किना फासो की सीमाएं माली, नाइजर, बेनिन, टोगो, घाना और कोट द' आईवोर से मिलती हैं।