अनिल धीरूभाई अंबानी एक भारतीय व्यापारी है। वह रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एक डिमर्जर के बाद जून 2005 में अस्तित्व में आई थी। वह रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर और रिलायंस कम्युनिकेशंस सहित कई सूचीबद्ध स्टॉक कंपनियों की अगुवाई कर रहे हैं। 2016 के साल में फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची के मुताबिक अंबानी की शुद्ध संपत्ति 3.3 अरब डॉलर थी।