सऊदी में पहली बार बुलेट ट्रेन चलाती हुईं महिलाएं सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार महिला बुलेट ट्रेन चलाती हुई नजर आई हैं। ड्राइवर थारा अली तीर्थयात्रियों को मक्का ले जाने वाली एक हाई-स्पीड ट्रेन चलाती दिख रही हैं। बता दें कि सऊदी में महिलाओं को चार साल पहले ही ड्राइविंग करने की अनुमति मिल गई थी। महिला चालकों ने कहा कि यहां काम करना मेरे लिए एक सपने जैसा था। ट्रेन के केबिन में प्रवेश करने का एक अलग ही अनुभव रहा। सऊदी में 32 महिलाओं का पहले बैच की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। सभी महिलाएं लगभग 453 किलोमीटर की लंबी हाई स्पीड लाइन पर ट्रेन चलाएंगी। मौजूदा वक्त में महिलाओं ने सऊदी की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में काफी अहम रोल निभाया है।