वैक्सीनेशन पर कहां-कैसे कड़े फैसले

अमर उजाला

Wed, 15 December 2021

Image Credit : Pixabay

ऑस्ट्रिया ने टीका न लगवाने वालों को सार्वजनिक स्थलों से बाहर रखने का फैसला किया है। पांच दिसंबर को ही यह देश लॉकडाउन से बाहर आया था। प्रतिबंधों में ढील दी गई है लेकिन टीकाकरण को लेकर सख्ती जारी है।

Image Credit : Pexels

जर्मनी में कोरोना टीका न लगवाने वाले लोगों को घर से निकलने की अनुमति केवल काम पर, स्कूल जाने के लिए या आपात स्थिति में ही दी जा रही है। इसे लेकर यहां एक कानून भी लाया जा सकता है।

Image Credit : PTI

टीकाकरण को पहले ही अनिवार्य कर चुकी इंडोनेशिया सरकार ने जकार्ता में टीका न लगवाने पर भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी है। ऐसे लोगों को मिलने वाली सरकारी मदद पर भी रोक लगाई जा सकती है।

Image Credit : PTI

ग्रीस ने इस साल की शुरुआत में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए टीका अनिवार्य कर दिया था। टीका न लगवाने वाले व्यक्ति पर 100 यूरो (8000 रुपये) का मासिक जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है।

Image Credit : PTI

सऊदी अरब में मई में ही सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया था। यहां पर लोगों को किसी सरकारी या शिक्षण संस्थान में जाने के लिए भी टीकाकरण को आवश्यक किया गया है।

Image Credit : Pixabay

कनाडा ने अक्तूबर से टीका नहीं लगवाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को बिना तनख्वाह के छुट्टी पर भेजना शुरू कर दिया था। 22 नवंबर के बाद से 338 सांसदों के लिए भी कोरोना वैक्सीन को अनिवार्य कर दिया गया है।

Image Credit : Pixabay

अमेरिका में 10 सितंबर से केंद्र सरकार से जुड़े सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को या तो हर हफ्ते जांच करानी होगी या चार जनवरी तक टीकाकरण कराना होगा।

Image Credit : PTI

रूस की राजधानी मॉस्को में सरकारी कर्मचारियों के लिए टीकाकरण जरूरी है। इसके अलावा सेंट पीटर्सबर्ग ने भी 60 साल से ऊपर और किसी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए नौ नवंबर से टीकाकरण अनिवार्य किया है।

Image Credit : PTI

अमेरिका के केंटकी में तूफान का कहर

पीटीआई
Read Now