अमर उजाला
Wed, 11 September 2024
अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कमला हैरिस मैदान में हैं
दोनों का समर्थन करने वाले लगातार सामने आ रहे हैं
इस कड़ी में गायिका टेलर स्विफ्ट का नाम भी जुड़ गया है
स्विफ्ट ने प्रेसिडेंशियल डिबेट होने के तुरंत बाद एलान कर दिया कि वह उपराष्ट्रपति को अपना समर्थन देंगी
टेलर स्विफ्ट ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने समर्थन की घोषणा की
उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह एक बिल्ली के साथ हैं
कैप्शन के अंत में उन्होंने खुद को निःसंतान बिल्ली महिला के रूप में बताया
राष्ट्रपति चुनाव के लिए बहस में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप में दिखा दोस्ताना