अमर उजाला
Tue, 21 January 2025
डोनाल्ड जॉन ट्रंप का जन्म 14 जून 1946 को न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में हुआ था।
वे मैरी ऐनी मैकलियोड ट्रंप और पिता फ्रेडरिक क्राइस्ट ट्रंप सीनियर के पांच बच्चों में से चौथे थे।
पिता की मृत्यु के बाद ट्रंप की बहन एलिजाबेथ जे. ने फ्रेडरिक की संपत्तियों का प्रबंधन संभाला।
डोनाल्ड के दादा-दादी फ्रेडरिक ट्रंप (1869-1918) और एलिजाबेथ क्राइस्ट ट्रंप (1880-1966) थे।
डोनाल्ड के नाना-नानी मैल्कम मैकलियोड (1866-1954) और मैरी मैकलियोड (1867-1963) थे।
डोनाल्ड कुल पांच भाई-बहन थे।
मैरीएन ट्रंप (1937-2023), फ्रेडरिक सी ट्रंप जूनियर (1938-81), एलिजाबेथ जे ट्रंप, (1942-), डोनाल्ड ट्रंप और रॉबर्ट एस ट्रंप (1948-2020)।
डोनाल्ड की एकमात्र जीवित बहन एलिजाबेथ हैं।
डोनाल्ड ने अपनी पहली पत्नी इवाना ट्रंप से 1977 में विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हुए डोनाल्ड जूनियर, एरिक और इवांका।
डोनाल्ड की दूसरी पत्नी अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल मार्ला मेपल्स थीं। उनकी एक बेटी है, टिफनी।
डोनाल्ड ने अपनी तीसरी और वर्तमान पत्नी मेलानिया ट्रंप से 2005 में शादी की। उनके इकलौते बेटे बैरन का जन्म 2006 में हुआ।
कमांडर-इन-चीफ बॉल में ट्रंप-मेलानिया और वेंस-उषा का डांस