अमर उजाला
Thu, 13 February 2025
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह चार बजे) अमेरिकी की राजधानी पहुंचे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
‘ब्लेयर हाउस’ में पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया।
मोदी ‘ब्लेयर हाउस’ में ठहरेंगे। कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद समुदाय के सदस्य ‘ब्लेयर हाउस’ में एकत्र हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की।
मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद बुधवार शाम को अमेरिका की राजधानी पहुंचे।
लोगों ने भारतीय एवं अमेरिकी झंडे लहराए और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ एवं ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का अमेरिका में स्वागत किया।
उन्होंने फ्रांस में देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता की थी।
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अलावा अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मिले थे।
ट्रंप-मेलानिया की शादी की 20वीं सालगिरह; देखें खुबसूरत तस्वीरें