अमर उजाला
Mon, 23 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं
अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया
इसके बाद रविवार को उन्होंने न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के एक इन्डोर स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की
पीएम मोदी के संबोधन से पहले भारतीय समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी
इसके अलावा, कलाकारों ने गुजराती गाने पर भी प्रस्तुति दी
गायक आदित्य गढ़वी ने न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के नासाउ कोलिज़ियम में शानदार प्रस्तुति दी
इस दौरान पीएम मोदी ने कलाकारों से गले भी मिले
इससे पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने आवास पर पीएम मोदी का स्वागत किया
दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रक्षा व सैन्य भागीदारी को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई
9/11 हमले की बरसी: एकसाथ दिखे बाइडन, हैरिस और ट्रंप