अमर उजाला
Thu, 13 March 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के तालाब में त्रिवेणी संगम का जल विसर्जित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती का आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे।
पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस में पवित्र गंगा तालाब के दर्शन कर भावविभोर हो गया।
उन्होंने कहा कि इसकी पावन जलधारा के किनारे दोनों देशों के बीच के आध्यात्मिक संबंधों को आसानी से महसूस किया जा सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि यह सीमाओं से परे है और हमारी कई पीढ़ियों को उनकी जड़ों से जोड़ता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'दुनिया भर के लाखों हिंदुओं के लिए त्रिवेणी संगम का विशेष महत्व है। इस साल के महाकुंभ में मॉरीशस सहित दुनिया भर से तीर्थयात्री आए।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया गया।
पीएम मोदी ने मॉरीशस में गंगा तालाब में पूजा-अर्चना की।
मॉरिशस में हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर का मिला खिताब