अमर उजाला
Sun, 29 December 2024
दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक दक्षिण कोरियाई यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सुबह 9:07 बजे जेजू एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया और मुसान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ से टकरा गया।
हादसे में 179 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। दो लोगों को बचाया गया है। हालांकि अब तक 85 लोगों के शव मिले हैं।
175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे।
आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना विमान के पक्षियों के संपर्क में आने के कारण हुई। इस वजह से विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई।
विमान ने बिना लैंडिंग गियर के लैंड करने की कोशिश की और रनवे पर फिसल गया और फिसलता हुआ हवाई अड्डे की बाउंड्रीवॉल से जा टकराया। विमान में धमाके साथ आग लग गई।
कुवैत से पहले ये 19 देश पीएम मोदी को दे चुके हैं सर्वोच्च नागरिक सम्मान