सोने की AK-47, करोड़ों की घड़ियां; देखें पाकिस्तानी नेताओं की लूट

अमर उजाला

Mon, 13 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तान सरकार ने साल 2002 से अब तक तोशाखाना में रखे गिफ्टों का रिकॉर्ड सार्वजनिक कर दिया है, इससे खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी नेताओं ने कई कीमती गिफ्ट अपने पास रख लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

परवेज मुशर्रफ ने कई गिफ्ट्स की कीमत का भुगतान कर उन्हें अपने पास रख लिया था। कई कम कीमत के तोहफे भी नेताओं ने रख लिए गए क्योंकि पाकिस्तान में 2022 तक 10 हजार से कम कीमत वाले तोहफों को अपने पास रखने का नियम था

Image Credit : सोशल मीडिया

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी ज्वैलरी, महंगे पेन और लग्जरी कार आदि गिफ्ट में मिलीं। अप्रैल 2008 में करीब 42 लाख रुपए कीमत की मर्सिडीज बेंज कार तोहफे में मिली थी, जिसे उन्होंने करीब साढ़े छह लाख रुपए का भुगतान कर अपने नाम करा लिया था

Image Credit : सोशल मीडिया

नवाज शरीफ को रोलेक्स घड़ी और कई अन्य कीमती वस्तुएं तोहफे में मिली थीं, उन्होंने कम कीमत देकर कई तोहफे अपने पास रख लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

इमरान खान को करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए की एक सोने की घड़ी तोहफे में मिली थी, जिस पर हीरे लगे थे, आरोप है कि इमरान खान ने काफी कम कीमत का भुगतान करके इस घड़ी को अपने पास रख लिया 

Image Credit : सोशल मीडिया

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी एक ज्वैलरी बॉक्स और कुछ अन्य सामान को अपने पास रखा था, ढाई करोड़ रुपए की रोलेक्स घड़ी के लिए उन्होंने करीब एक करोड़ रुपए का ही भुगतान किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

इमरान खान को सऊदी अरब की यात्रा के दौरान सोने की एके 47 राइफल भी दी थी, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर भी आरोप है कि उन्होंने भी कई महंगे गिफ्ट्स अपने पास रख लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

QUAD क्या है?

ANI
Read Now