एंजेला मर्केल के 16 साल के कार्यकाल के बाद जर्मनी ने नया चांसलर चुना है। यहां की संसद ने बुधवार को ओलाफ शुल्ज को देश का नया चांसलर निर्वाचित किया। उन्हें 736 में से 395 सांसदों का समर्थन मिला है।
Image Credit : facebook/olafscholz
ओलाफ हैमबर्ग के पहले मेयर थे और द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी के नौवें चांसलर हैं। नए चांसलर के रूप में ओलाफ के सामने जर्मनी के आधुनिकीकरण, जलवायु परिवर्तन और कोरोना वायरस महामारी से निपटने की चुनौतियां होंगी
Image Credit : facebook/olafscholz
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) के नेता ओलाफ साल 2018 से उप चांसलर और वित्त मंत्री की भूमिका निभा रहे थे। उत्तर-पश्चिमी जर्मनी से आने वाले ओलाफ कम उम्र में ही समाजवादी आंदोलन का हिस्सा बन गए थे।
Image Credit : facebook/olafscholz
एसडीपी में रूढ़िवादी नेता की छवि वाले 62 वर्षीय ओलाफ ने कानून की पढ़ाई की है। जर्मनी की राजनिति में उन्होंने कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। 1970 के दशक में वो एसपीडी के सदस्य बने थे।
Image Credit : facebook/olafscholz
ओलाफ हैमबर्ग शहर के पहले मेयर भी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शहर की आर्थिक स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभाई थी और बड़ी सफलता पाई थी। इसके बाद वह बुंडेस्टाग (जर्मन संसद) के सदस्य बन गए।