जर्मनी के नए चांसलर बने ओलाफ शुल्ज

अमर उजाला

Wed, 8 December 2021

Image Credit : facebook/olafscholz

एंजेला मर्केल के 16 साल के कार्यकाल के बाद जर्मनी ने नया चांसलर चुना है। यहां की संसद ने बुधवार को ओलाफ शुल्ज को देश का नया चांसलर निर्वाचित किया। उन्हें  736 में से 395 सांसदों का समर्थन मिला है।

Image Credit : facebook/olafscholz

ओलाफ हैमबर्ग के पहले मेयर थे और द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी के नौवें चांसलर हैं। नए चांसलर के रूप में ओलाफ के सामने जर्मनी के आधुनिकीकरण, जलवायु परिवर्तन और कोरोना वायरस महामारी से निपटने की चुनौतियां होंगी

Image Credit : facebook/olafscholz

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) के नेता ओलाफ साल 2018 से उप चांसलर और वित्त मंत्री की भूमिका निभा रहे थे। उत्तर-पश्चिमी जर्मनी से आने वाले ओलाफ कम उम्र में ही समाजवादी आंदोलन का हिस्सा बन गए थे।

Image Credit : facebook/olafscholz

एसडीपी में रूढ़िवादी नेता की छवि वाले 62 वर्षीय ओलाफ ने कानून की पढ़ाई की है। जर्मनी की राजनिति में उन्होंने कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। 1970 के दशक में वो एसपीडी के सदस्य बने थे।

Image Credit : facebook/olafscholz

ओलाफ हैमबर्ग शहर के पहले मेयर भी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शहर की आर्थिक स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभाई थी और बड़ी सफलता पाई थी। इसके बाद वह बुंडेस्टाग (जर्मन संसद) के सदस्य बन गए।

Image Credit : facebook/olafscholz

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुईं मलाला

malala Yousafzai instagram
Read Now