अमर उजाला
Fri, 15 November 2024
न्यूजीलैंड की संसद में स्वदेशी संधि विधेयक पर चर्चा के दौरान असहमति जताने के लिए 22 साल की युवा महिला सांसद हाना ने बिल की प्रति फाड़ दी।
खबरों के मुताबिक न्यूजीलैंड की संसद में संधि सिद्धांत विधेयक पर मतदान होना था। इसी दौरान अपनी बारी आने पर सांसद हाना ने माओरी डांस शुरू कर दिया।
संसद में माओरी हाका डांस के कारण स्पीकर गेरी ब्राउनली को सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। हजारों न्यूज़ीलैंडवासी इस सप्ताह विधेयक के विरोध में सड़कों पर उतरे।
जिस विधेयक का विरोध हो रहा है ये सभी न्यूज़ीलैंडवासियों से जुड़ा है। यह 1840 की वेटांगी संधि से जुड़ा है। इसमें निर्धारित सिद्धांतों के तहत सरकार और माओरी के बीच संबंध तय होते हैं।
विवादास्पद विधेयक का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है और इसके कानून बनने की संभावना बेहद क्षीण है। आलोचकों के मुताबिक इससे नस्लीय विवाद और संवैधानिक उथल-पुथल का खतरा है।
2023 में सांसद बनीं हाना प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और उनकी रूढ़िवादी सरकार के मुखर आलोचक हैं। पीएम पर माओरी अधिकारों को खत्म करने का आरोप लग रहा है। सरकार की लोकप्रियता भी घटी है।
माओरी संस्कृति से जुड़ी हाना के माओरी नृत्य करने की शुरुआत करने पर अन्य सांसद भी उनका साथ देने लगे। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो रही है।
दरअसल, न्यूजीलैंड के माओरी संस्कृति में ‘हाका’ मेहमानों का सत्कार करने की अनोखी परंपरा है। इसे पीढ़ी दर पीढ़ी वहां के लोग गर्व से आगे ला रहे हैं। पहले माओरी के लोग ‘वार क्राय’ करते थे। इसी ‘वार क्राय’ को आज ‘हाका’ नाम से भी जाना जाता है।
माओरी में ‘वार क्राय’ या ‘वार डांस’ एक परंपरा है। माओरी संस्कृति में युद्ध से पहले या युद्ध के दौरान, वहां के लोग ‘वॉर क्राय’ करते हैं। ‘वार क्राय’ का मकसद विपक्ष को डराना, अपनी ताकत और कौशल का प्रचार करना है।
स्विट्जरलैंड ही नहीं इन यूरोपीय देशों में पहले से बुर्के पर प्रतिबंध