Image Credit : Facebook/Twitter: Official Accounts
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज पाकिस्तान की राजनीति के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। 2018 में भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें सात साल की सजा भी सुनाई गई थी जो बाद में रद्द कर दी गई थी।
Image Credit : facebook/TheMaryamNSharif
पाकिस्तान की 21वीं विदेश मंत्री रहीं हिना रब्बानी खार यह पद संभालने वाली देश की पहली और सबसे युवा महिला हैं। मुजफ्फरगढ़ के प्रभावशाली सामंती परिवार से आने वालीं हिना पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता हैं।
Image Credit : facebook/HinaRKharOfficial
लाहौर में जन्मीं बुशरा अंजुम बट पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की नेता हैं। उन्हें साल 2013 में महिला आरक्षित सीट से पंजाब की विधानसभा के लिए चुना गया था। साल 2007 में बुशरा ने स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।
Image Credit : facebook/mpabushra
हिना परवेज बट पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की नेता हैं। लाहौर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली हिना परवेज भट को साल 2013 में एक महिला आरक्षित सीट से पंजाब विधानसभा के लिए चुना गया था।
Image Credit : facebook/HinaPervezButt
पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आने वाली सासुई पलीजो पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की नेता हैं। वह सिंध की एक महिला आरक्षित सीट से सीनेटर हैं। उन्हें 2018 में संसदीय मामलों पर सीनेट की स्थाई समिति का अध्यक्ष चुना गया था।