अमर उजाला
Wed, 11 October 2023
इस्राइल में हमास के हमले के बाद सबसे अधिक चर्चा इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद की हो रही है।
रक्षा विशेषज्ञों ने दावा किया है कि मोसाद इस हमले को भांपने में नाकाम रही।
एजेंसी के पूर्व निदेशक एफ्रैंम हेलेवी ने कहा है कि सिस्टम को बहुत बड़ा झटका लगा है।
मोसाद को इसबार जरूर हमले की भनक तक नहीं लगी, लेकिन यह एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बड़े-बड़े आतंकी थर्रा जाते हैं।
यहूदियों के देश इस्राइल में 13 दिसंबर, 1949 के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री डेविड बेन गूरियन की पहल पर मोसाद की स्थापना की गई थी।
इस्राइल सरकार ने मोसाद का गठन आतंकवाद से लड़ने के लिए किया था। बाद में 1951 में मोसाद को इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन कर दिया गया।
जानिए हमास ने कैसे दिया इस्राइल के आयरन डोम को चकमा