अमर उजाला
Wed, 31 August 2022
अमेरिका के टेक्सास में मंकीपॉक्स की वजह से मौत का पहला मामला दर्ज हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने भी मंकीपॉक्स से पीड़ित एक व्यक्ति की पहली मौत की पुष्टि की है। मरीज हैरिस काउंटी का रहने वाला था।
विभाग के आयुक्त जॉन हेलरस्टेड ने बयान में कहा कि मंकीपॉक्स एक गंभीर बीमारी है, विशेष रूप से कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सोमवार तक सभी 50 राज्यों में वायरस के 18,000 से अधिक मामलों की पुष्टि की थी। सीडीसी ने इस साल अब तक मंकीपॉक्स से दुनिया भर में केवल 15 मौतों की पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बुखार, ठंड लगना, सूजन लिम्फ नोड्स और अस्पष्ट रूप से एक नए तरह के दाने उठाने जैसा अनुभव या लक्ष्ण होने पर लोगों को अपने डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है।
जिन लोगों ने मंकीपॉक्स का उपचार लिया है, उन्हें घर पर रहना चाहिए और दूसरों के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए, जब तक कि दाने पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाते और त्वचा की एक नई परत पूरी तरह से नहीं बन जाती।
पिछले सप्ताह वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या में 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने इस सप्ताह में 5,907 नए मामलों की सूचना दी।
दो देशों ईरान और इंडोनेशिया ने अपने यहां सामने आए पहले मामलों के बारे में जानकारी दी है। सीबीसी के अनुसार, अप्रैल के अंत से 98 देशों में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
क्या वाकई तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रही दुनिया?