अमर उजाला
Fri, 20 October 2023
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने पत्रकार साथी एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं
मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि एंड्रिया गिआम्ब्रूनो के साथ मेरा रिश्ता यहीं खत्म हो गया
मेलोनी और गिआम्ब्रूनो पिछले दस वर्षों तक एक दूसरे के साथ थे
जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी नहीं हुई है और उनकी एक सात साल की बेटी भी है
एक टेलीविजन चैनल पर एक कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए जियाम्ब्रुनो अगस्त में आलोचनाओं से घिर गए थे
उन्होंने अपने शो में सुझाव दिया था कि महिलाएं बहुत अधिक शराब न पीकर दुष्कर्म से बच सकती हैं
इस पर मेलोनी ने कहा था कि उन्हें उनके पार्टनर की टिप्पणियों के आधार पर आंका नहीं जाना चाहिए
'मोसाद' को क्यों कहा जाता है आतंकियों की किलिंग मशीन?