अमर उजाला
Fri, 14 January 2022
सट्टा कंपनी बेटफेयर ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
कोरोना नियंत्रण में विफल रहने और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के चलते बोरिस जॉनसन पर दबाव बढ़ गया है।
भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए पीएम की रेस में सबसे आगे हैं। फिलहाल वह वहां के वित्त मंत्री हैं।
ऋषि सुनक भारतीय उद्योगपति नारायण मूर्ति के दामाद भी हैं। वह अक्षता मूर्ति के पति हैं।
ऋषि सुनक की दो बेटियां भी हैं। हैंपशायर में जन्मे 39 वर्षीय सुनक वर्ष 2015 से रिचमंड (यॉर्कशायर) के सांसद हैं।
ब्रिटेन के निजी विद्यालय विंचेस्टर कॉलेज में ऋषि सुनक ने स्कूली पढ़ाई की। सुनक पिछले साल रिचमंड (यॉर्क्स) सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए थे।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ऋषि ने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है।
काइली जेनर बनीं 300 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली महिला