अमर उजाला
Wed, 14 August 2024
बांग्लादेश में सियासी उथल पुथल के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है
इसके विरोध में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सदस्यों ने ढाका में जमुना स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया
दरअसल, यह वही स्थान है जहां बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस रहते हैं
इस विरोध प्रदर्शन में बहुसंख्यक समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए
प्रदर्शनकारी अपने परिवारवालों के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो हिंसा के दौरान लापता हो गए
हालांकि, मोहम्मद यूनुस ने हिंदुओं समेत सभी अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का भरोसा दिया है
बता दें कि शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद आठ अगस्त को मोहम्मद यूनुस ने पद संभाला था
बांग्लादेश में बद से बदतर हुए हालात, प्रधानमंत्री आवास में घुसे प्रदर्शनकारी