क्या है उत्तराखंड की बाल मिठाई में ऐसा खास...देश-दुनिया के लोग हो रहे इसके दीवाने
अमर उजाला
Fri, 24 November 2023
Image Credit : अमर उजाला
उत्तराखंड के अल्मोड़ा की बाल मिठाई देश-विदेश में मशहूर है। बाल मिठाई के लोग इतने मुरीद हैं कि जो भी अल्मोड़ा में एक बार आता है वह यहां की प्रसिद्ध बाल मिठाई खाता है। साथ ही अपने परिवार के लिए ले भी जाता है। इस मिठाई का आविष्कार अल्मोड़ा से ही हुआ है।
Image Credit : अमर उजाला
बाल मिठाई का आविष्कार जोगालाल साह ने किया था। उन्होंने 19वीं सदी में पड़ोस के गांवों में बने दानेदार खोए को मंदी आंच में भूनकर उसे ‘चॉकलेट’ का रंग दे दिया था।
Image Credit : अमर उजाला
स्थानीय दुकानदार बताते हैं कि जब भी पर्यटक अल्मोड़ा आते हैं तो अल्मोड़ा की बाल मिठाई जरूर अपने साथ लेकर जाते हैं। साथ ही वह अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए भी इस मिठाई को लेकर जाते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
देश-विदेश तक अल्मोड़ा की बाल मिठाई आज पहुंच रही है। लोगों का कहना हैं कि अल्मोड़ा का रोजगार अधिकतर इसी से चलता है।
Image Credit : अमर उजाला
बाल मिठाई को बनाने के लिए खोए और चीनी का प्रयोग किया जाता है।
Image Credit : अमर उजाला
अल्मोड़ा की बाल मिठाई के मुरीद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से जीत की खुशी में उन्होंने अल्मोड़ा की बाल मिठाई खिलाने की बात कही। उसके बाद लक्ष्य ने उनका वादा पूरा किया और उन्हें अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट की।
Image Credit : अमर उजाला
आज अल्मोड़ा, नैनीताल, भुवाली, रानीखेत, बागेश्वर सभी जगह बाल मिठाई बनाई जाती है।
Image Credit : अमर उजाला
अगर-मगर ...पर चल रही ऑगर, सुरंग में कैद 41 जिंदगियों के लिए बनी है मसीहा