पीएम ने पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर को लेकर किया ट्वीट, मानसखंड के मुरीद हुए मोदी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर उत्तराखंड की सराहना की। पीएम मोदी ने दो धर्म स्थलों की चार तस्वीरें शेयर की हैं। पीएम ने कैप्शन पर लिखा- कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर जरूर देखने चाहिए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। पीएम ने आगे लिखा- बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई प्रसिद्ध स्थान हैं, इसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ के पवित्र स्थान शामिल हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि पीएम की कुमाऊं यात्रा के बाद यहां पर्यटन कारोबार को एक नया मुकाम मिलेगा। ू