पांच साल की नंदा ने रचा कीर्तिमान, कारनामा सुन अच्छे-अच्छों के छूट जाएंगे पसीने सिर्फ पांच साल की उम्र में नैनीताल की नंदा देवी ने पांच पर्वतारोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। नंदा ने इसी साल अप्रैल में 13000 फुट की चंद्रशिला चोटी फतह की है। मां टुसि का दावा है कि पांच वर्ष की उम्र में पांच पर्वतारोहण और चार साल की उम्र में 13000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने वाली नंदा पहली बाल पर्वतारोही है। टुसि ने बताया कि 2019 में 10500 फुट पर स्थित डोरिटल से पर्वतारोहण के दौरान नंदा देवी पहली बार उनके साथ थी, तब वह मात्र डेढ़ वर्ष की थी। टुसि ने बताया कि पहली बार नंदा ने उनके साथ गंगोत्री का दौरा किया तब वह आठ महीने की थी। 2021 में वह उनके साथ यमुनोत्री पहुंची, फिलहाल नंदा पहली कक्षा में अध्ययनरत है। नंदा को पर्वतारोहण की प्रेरणा पर्वतारोही पिता अनित और पर्वतारोही मां टुसि से मिली है। रग