चारधाम यात्रा 2024: रोड ट्रिप करने वाले इन बातों का रखें ध्यान

अमर उजाला

Thu, 9 May 2024

Image Credit : अमर उजाला

यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण, ट्रिप कार्ड जरूर लें।

Image Credit : अमर उजाला

यात्रा में संचालित सभी कॉमर्शियल वाहनों का ग्रीन कार्ड भी जरूरी है।

Image Credit : अमर उजाला

वाहन के सभी प्रपत्र आरसी, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण, परमिट, उत्तराखंड में मोटर वाहन का कर जमा करा प्रमाणपत्र, चालक का लाइसेंस, ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड, यात्री सूची की वैध मूल प्रमाण प्रति साथ रखें।

Image Credit : अमर उजाला

चालक के लाइसेंस में पर्वतीय मार्गों का पृष्ठांकन जरूरी है।

Image Credit : अमर उजाला
चारधाम यात्रा मार्गों पर एक धाम की यात्रा तीन दिन, दो धाम की यात्रा पांच दिन, तीन धाम की यात्रा सात दिन, चारधाम की चात्रा के लिए 10 दिन की अवधि निर्धारित है।
Image Credit : अमर उजाला

चालक, परिचालक वर्दी पहनें। यात्रा शुरू करते समय व वापसी में यात्रा चेकपोस्ट पर वाहन की प्रविष्टि जरूर कराएं।

Image Credit : अमर उजाला

यात्रा के दौरान ये न करें

पर्वतीय मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक वाहन संचालन प्रतिबंधित है।
Image Credit : अमर उजाला

अक्सर रहता है खांसी-जुकाम तो करें इन योगासनों का अभ्यास

istock
Read Now