चारधाम की यात्रा पर निकलने से पहले जान लें वहां कैसा है मौसम

अमर उजाला

Thu, 9 May 2024

Image Credit : अमर उजाला

बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह (आज) तक पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहा

Image Credit : अमर उजाला

मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) को भी मैदानी और पहाड़ी जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
 

Image Credit : अमर उजाला

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
 

Image Credit : अमर उजाला

बारिश की वजह से बुधवार देर रात से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बंद रहा
 

Image Credit : अमर उजाला

मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कल भी बदरीनाथ धाम के निकट के नगर जोशीमठ और आसपास के इलाकों में बादल छाने के साथ ही बारिश और आंधी की संभावना है। 

Image Credit : अमर उजाला

जोशीमठ का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Image Credit : अमर उजाला

केदरनाथ में कल यानी शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी की आशंका है। 

Image Credit : अमर उजाला

चारधाम यात्रा 2024: रोड ट्रिप करने वाले इन बातों का रखें ध्यान

अमर उजाला
Read Now