चारधाम यात्रा कब से शुरू होगी, कब खुलेंगे कपाट? एक क्लिक में जानें सब जानकारी 10 मई से चारधाम की यात्रा शुरू हो रही है, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। 10 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम के भी कपाट 10 मई को सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के भी कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यानी दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे। यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाना है तो श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पहले से ही व्यवस्था की है, अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का भी विकल्प खोला जा रहा है। ge