प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जागेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान जागनाथ का लिया आशीर्वाद। पीएम मोदी ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर माथा टेका। जागेश्वर धाम के प्रवेश द्वार पर 11 पुजारियों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहली बार जागेश्वर धाम आने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को तांबे से बना वाद्य यंत्र तुरही, ताम्र जागेश्वर और डमरू उपहार स्वरूप भेंट किया। पीएम मोदी के आने से जागेश्वर धाम को एक नया स्वरूप मिलेगा। पीएम मोदी ने जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान की भी जानकारी ली। पीएम मोदी