उत्तराखंड का अनोखा मंदिर, यहां चिट्ठी लिखने से पूरी होती है हर मनोकामना

अमर उजाला

Thu, 23 November 2023

Image Credit : अमर उजाला
उत्तराखंड देवभूमि पर देवी-देवताओं के कई ऐसे मंदिर हैं जो अपनी चमत्कारी शक्तियों के कारण देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं।
Image Credit : अमर उजाला
ऐसा ही एक मंदिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित है। इस मंदिर में सिर्फ चिठ्ठी लिख देने भर से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।
 
Image Credit : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का मानना है कि चितई गोलू देवता न्याय के देवता हैं। इनका मंदिर अल्मोड़ा मुख्य शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ हाईवे पर है। देश-विदेश से लोग अपनी मनोकामना लेकर इस मंदिर में आते हैं।
 
Image Credit : अमर उजाला
स्थानीय लोग गोलू देवता को सबसे बड़े और तुरंत न्याय दिलाने वाले देवता के रूप में पूजते हैं। भक्त इन्हें कई नामों से पुकारते है जैसे राजवंशी देवता, गोल्ज्यू महाराज आदि। कई मान्यताओं में इन्हें देवों के देव महादेव शिव का अवतार भी माना जाता है।
Image Credit : अमर उजाला
देश-विदेश से गोलू देवता के इस मंदिर में लोग न्याय की गुहार लगाने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि जब किसी को कोर्ट-कचहरी या फिर अन्य जगहों से न्याय नहीं मिलता है, तो वह यहां आकर गोलू देवता के समक्ष अर्जी लगाता हैं।
Image Credit : अमर उजाला
गोलू देवता के मंदिर में लोग अपनी मन्नत के लिए पत्र लिखते हैं और जब उनकी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं तो वह वापस आकर गोल्ज्यू देवता का आभार व्यक्त करते हुए घंटियों की भेंट चढ़ाते हैं।
Image Credit : अमर उजाला

अनोखे अंदाज में BJP-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने किया प्रचार

अमर उजाला
Read Now