ज्ञानवापी विवाद के बीच मां श्रृंगार गौरी का भव्य पूजन अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने ज्ञानवापी परिसर में स्थित मां श्रृंगार गौरी का पारंपरिक पूजन किया। स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने ज्ञानवापी के वजूखाने की ओर मुख कर नंदी को भी जल चढ़ाया और पूजा की। लगभग 15 मिनट की पूजा पाठ में मां श्रृंगार गौरी को सिंदूर-चंदन लगाया गया। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में भारी फोर्स तैनात की गई। बता दें कि मां श्रृंगार गौरी का यह पारंपरिक पूजन हर साल माघ मास की सप्तमी को किया जाता है। मां श्रृंगार गौरी के पूजन के साथ ज्ञानवापी परिसर में मानस का नवाहन पाठ भी शुरू हो गया है। .