अमर उजाला
Fri, 2 September 2022
बनारस में गंगा अब चेतावनी बिंदु के नीचे बहने लगी हैं
केंद्रीय जल आयोग के डेली फ्लड बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.90 मीटर रहा
गुरुवार रात को ही गंगा का पानी खतरे के लाल निशान से 72 सेंटीमीटर नीचे आ गया था
जहां सामनेघाट का मार्ग भी खुल गया था तो वहीं, गुरुवार को अस्सी-नगवा मार्ग पर भी आवागमन शुरू हो गया था
कम होता जलस्तर अपने पीछे बड़े पैमाने पर गाद और गंदगी की दुश्वारियां छोड़ रहा है
कीचड़ वाली मिट्टी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों पर दूर तक फैली हुई है, इसमें फिसलन भी बहुत है
जगह-जगह एकत्र पानी से अब बदबू निकलने लगी है जिससे लोग परेशान हैं
भगवान राम ने की थी यहां गणेश जी की स्थापना