अमर उजाला
Mon, 17 April 2023
वारदात के दौरान घटनास्थल पर अतीक व अशरफ के साथ एक इंस्पेक्टर, सात दरोगा व 13 सिपाही-दीवान मौजूद थे
कॉल्विन अस्पताल में हुए शूटआउट के दौरान जिला पुलिस के 21 जवानों पर तीन शूटर भारी पड़े
अतीक व अशरफ को लेकर धूमनगंज थाने से लेकर पुलिस टीम रात 10.19 मिनट पर बाहर निकली, लगभग 15 मिनट बाद टीम कॉल्विन अस्पताल के बाहर पहुंच चुकी थी
चौंकाने वाली बात यह है कि 21 पुलिसकर्मियों की टीम होने के बावजूद वाहन से उतारकर अस्पताल के भीतर ले जाते वक्त कोई सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया
इसके उलट दोनों भाइयों के अगल-बगल ही पुलिसकर्मी चलते रहे, सवाल उठता है कि पुलिस ने कस्टडी रिमांड में होने के बावजूद अभियुक्तों की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती
दर्दनाक: सिलिंडर लीक होने से कमरे में लगी आग, जिंदा जल गया सात साल का मासूम