75 वर्षीय बुजुर्ग चला घोड़ी चढ़ने, दुल्हन ने ऐन वक्त की ना क्या आपने कहीं ऐसा देखा कि 75 साल की उम्र में किसी ने शादी की हो, वो भी तब जब उसके बच्चों का भी विवाह हो गया हो और उनके भी बच्चे हों। यदि आपने कभी ऐसा मामला न ही देखा या सुना है तो आज हम आपको ऐसा ही एक वाकया बताने जा रहे हैं। पूरा मामला यूपी के बांदा जिले में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव का है। गांव में रहने वाले 75 वर्षीय रामसजीवन पहले से ही विवाहित थे और दो पुत्र और पुत्रियां हैं, जोकि विवाहित हैं। रामसजीवन की पत्नी की बीते एक दशक पहले मौत चुकी है। मजाक में गांव के कोटेदार श्याम चौबे ने रामसजीवन को दोबारा शादी करवाने के लिए राजी कर लिया। निकासी के बाद दूल्हा बरातियों संग वधू पक्ष के गांव के लिए रवाना होने लगा, तभी मध्यस्थ श्याम चौबे ने कहा कि दुल्हन अभी शादी से इनकार कर रही है। काफी हो-हल्ला के बाद दूल्हे को वाहन से उतार कर उसके घर भेज दिया गया। ge