PM से लेकर डिंपल यादव तक, जानें VIP सीटों पर कब होगी वोटिंग वाराणसी लोकसभा सीट पर साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत हासिल की थी, इस बार इस सीट पर 1 जून को मतदान होगा। रायबरेली लोकसभा सीट पर साल 2019 में सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी, इस बार इस सीट पर 20 मई को मतदान होगा। अमेठी लोकसभा सीट पर साल 2019 में भाजपा से स्मृति ईरानी ने जीत हासिल की थी, इस बार 20 मई को मतदान होगा। लखनऊ सीट से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सांसद हैं, यहां इस बार 20 मई को मतदान होगा। कन्नौज सीट सपा का गढ़ मानी जाती है, लेकिन मौजूदा समय में यहां भाजपा का कब्जा है, इस पर 13 मई को वोटिंग होगी। पीलीभीत सीट से मौजूदा समय में वरुण गांधी सांसद हैं, इस सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। गोरखपुर सीट से अभिनेता रवि किशन मौजूदा समय में सांसद हैं, 1 जून को यहां मतदान होगा। आजमगढ़ सीट से अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ मौजूदा सांसद हैं, यहां पर 25 मई को मतदान होगा। मैनपुरी लोकसभा सीट से पूर्व सीएम की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं, यहां 7 मई को वोटिंग होगी। ge