पूर्व मंत्री तो कहीं पिता-पुत्र ने किया इंटर पास... फिल्म दसवीं से मेल खाती असल कहानियां
अमर उजाला
Thu, 27 April 2023
Image Credit : अमर उजाला
यूपीएमएसपी ने 25 अप्रैल को समय से पहले ही 1oवीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर इतिहास रच दिया।
Image Credit : file photo
परिणाम के बाद कई अजब-गजब रंग भी देखने को मिले, जिसमें बाप के साथ बेटा भी उत्तीर्ण हुआ तो कहीं, 59 साल के पूर्व मंत्री ने भी इंटर पास की है।
Image Credit : File photo
सपा सरकार में मंत्री रहे और हस्तिनापुर से दो बार विधायक रह चुके प्रभुदयाल वाल्मीकि ने 59 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कर ली है।
Image Credit : अमर उजाला
बरेली के बिथरी चैनपुर के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास हो गए।
Image Credit : अमर उजाला
सहारनपुर के चिलकाना में पिता ने हाईस्कूल परीक्षा पास करने के 24 साल बाद अपने पुत्र के साथ 12वीं की परीक्षा दी, जिसमें दोनों उत्तीर्ण हुए हैं।
Image Credit : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो जुड़वा बहनों की शक्ल तो एक जैसी हैं ही साथ ही उनके नंबर भी एक समान आए हैं।
Image Credit : अमर उजाला
यूपी के आगरा में छात्रा सुमन ने इंटर में 93 फीसदी अंक पाए हैं, उनके पिता रंग-रोगन का काम करते हैं, जिन्हें कई बार बमुश्किल काम मिल पाता है।