सुब्रत रॉय सहारा का निधन, पढ़ें उनका शून्य से शिखर तक का सफर सहारा श्री सुब्रत रॉय का शून्य से लेकर शिखर तक का सफर काफी रोचक है। करिअर की शुरुआत गोरखपुर में नमकीन-स्नैक्स बेचने से की। अपनी लैंब्रेटा स्कूटर पर जया प्रोडक्ट के नाम से स्नैक्स बेचे, 1978 में गोरखपुर में एक छोटे से ऑफिस में सहारा समूह की नींव रखी। इसके बाद सुब्रत रॉय सहारा ने इंडस्ट्रियल एरिया में कपड़े और पंखे की फैक्टरी शुरू की। रॉय के नेतृत्व में, सहारा ने कई व्यवसायों में विस्तार किया, वर्ष 1983-83 में कारोबारी मित्र एसके नाथ ने अलग होकर राप्ती फाइनेंस बना ली। 1983 में ही सुब्रत राय ने लखनऊ में कंपनी का मुख्यालय खोला। फिर उन्होंने लौटकर पीछे नहीं देखा और दो लाख करोड़ रुपये तक का साम्राज्य खड़ा कर दिया। ुा