ज्ञानवापी के गुंबद खोलेंगे राज? जानें छठे दिन के सर्वे तक क्या-क्या ASI के लगा हाथ ज्ञानवापी सर्वे के छठे दिन मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम का सारा ध्यान तीनों गुंबदों पर रहा। टीम ने निर्माण कार्य और रंगाई-पुताई से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। एएसआई की टीम ने पुताई में इस्तेमाल सामग्री का नमूना लिया, ढांचे के हिसाब से डायग्राम बनाए हैं। टीम ने गुंबद की लंबाई-चौड़ाई को कागज पर उतारा, ज्ञानवापी के तीनों गुंबदों की जांच मंगलवार को भी जारी रही। गुंबद पर चढ़ने के प्रयास मामले की जांच होगी, दरअसल सोमवार को सर्वे खत्म हुआ तो एक युवक सीढ़ी के सहारे गुंबद पर चढ़ने का प्रयास करता दिखा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू पक्ष की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई है। टीम गुंबद की जांच करने पहुंची तो धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए वे नंगे पैर गए। वा