सीएम योगी बोले- गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी हो गई शांत

अमर उजाला

Mon, 24 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में कहा कि यूपी से माफिया और गुंडा टैक्स वसूलने वाले अब भूमिगत हो गए हैं। उनके लिए दो आंसू बहाने वाले भी नहीं हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

सीएम योगी ने कहा कि अब ना कर्फ्यू है ना दंगा, यूपी में सब चंगा। 

Image Credit : अमर उजाला

मुख्यमंत्री निकाय चुनाव का शंखनाद करने के लिए सोमवार को शामली जिले में पहुंचे थे। यहां, वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद खेड़ी बैरागी गांव में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की 121वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए।

Image Credit : अमर उजाला

जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में अब कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है। गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई है। 

Image Credit : अमर उजाला

उन्होंने कहा पहले कैराना से व्यापारियों का पलायान होता था। नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता था। व्यापारियों से जबरन गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। अब ऐसा नहीं है। 

Image Credit : अमर उजाला

पहले प्रदेश में सिर्फ चार जनपदों को बिजली मिलती थी। 71 जनपदों को अंधेरे में रखा जाता था। भाजपा सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया। बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि गुंडों और माफिया के कारण पलायन कर गए व्यापारी वापस लौट आए हैं और बेखौफ होकर व्यापार कर रहे हैं।

Image Credit : अमर उजाला

रातें होंगी और सुरक्षित.. पुलिस नाकों पर रात में महिलाएं भी अब पहरेदार

अमर उजाला
Read Now