अमर उजाला
Thu, 6 April 2023
शाहजहांपुर शहर के बीचोंबीच स्थित हनुमत धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसे एक पर्यटन स्थल के रुप में भी देखा जाता है।
खन्नौत नदी के बीचोंबीचों बीच 104 फीट की हनुमान जी की प्रतिमा अपने आप में खूबसूरती के नए आयाम लिखती है।
हनुमत धाम में निर्माण कार्य मई 2003 में शुरू हुआ था। 10 वर्ष और दो माह के रिकार्ड समय में हनुमान जी की विशालकाय प्रतिमा बनकर तैयार हुई।
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में भी हनुमत धाम को शामिल किया गया है। हर दिन यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं।
जिस टापू पर हनुमान जी की विशालकाय प्रतिमा स्थित है, उसके नीचे गुफा बनाई गई है। यहां पर पूजा के लिए हनुमान जी की छोटी प्रतिमा स्थापित है।
हनुमत धाम पर मंगलवार और शनिवार को विशेष सजावट होती है। हनुमात जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम होता है।
इंस्टाग्राम स्टार की काली करतूत की कहानी