अमर उजाला
Wed, 26 April 2023
माफिया अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी के छापों में वसूली और जमीनों के कारोबार से जुटाई गयी काली कमाई को सफेद करने के पुख्ता प्रमाण मिल रहे हैं
जांच में सामने आया है कि अतीक अहमद के करीबियों ने 20 से ज्यादा शेल कंपनियों को मुंबई, कोलकाता और मुंबई में पंजीकृत कराया था, इन कंपनियों के जरिए अतीक की काली कमाई को खपाया जा रहा था
अतीक और उसके कुनबे से जुड़ी इन कंपनियों के जरिए तमाम बेनामी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का पता चला है
इन संपत्तियों की कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान अधिकारी लगा रहे हैं, इसकी गहन पड़ताल के लिए संबंधित शहरों के निबंधन कार्यालयों से जमीनों की रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति मांगी गयी है
जांच में ये भी पता चला है कि अतीक के दोनों चार्टर्ड अकाउंटेंट इस लेन-देन को सही ठहराने के लिए दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर हेरफेर कर रहे थे, ईडी ने दोनों को पूछताछ के लिए तलब किया है
ईडी के अधिकारी जल्द ही प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ से अतीक गैंग के खिलाफ की गयी कार्रवाई का ब्योरा भी मांगेंगे
विधायक ही नहीं ड्रेस डिजाइनर भी है ये नेता