अंदर से ऐसी दिखती है रैपिडएक्स, उद्घाटन से पहले जानें इसकी खूबियां

अमर उजाला

Tue, 17 October 2023

Image Credit : twitter.com/officialncrtc

देश की पहली रीजनल रेल सेवा (रैपिडएक्स) के प्रीमियम कोच में यात्रियों को अटेंडेंट की सुविधा मिलेगी। 

Image Credit : twitter.com/officialncrtc
रैपिडएक्स के छह कोचों में से एक प्रीमियम कोच में अटेंडेंट की सुविधा हासिल होगी। 
Image Credit : twitter.com/officialncrtc
प्रीमियम कोच में आरामदायक घूमनेवाली सीटें, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट, सामान रखने की रैक, मैगजीन होल्डर सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी।
Image Credit : twitter.com/officialncrtc
रैपिडएक्स ट्रेन में अटेंडेंट की सुविधा होने से सबसे ज्यादा राहत बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमारों और अन्य जरूरतमंद यात्रियों को विशेष रूप से मिलेगी।
Image Credit : twitter.com/officialncrtc

कोच के गेट के पास दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर ले जाने की सुविधा होगी।

Image Credit : twitter.com/officialncrtc

कोच के दरवाजों पर सेंसर लगे हैं, जब कोई शख्स दरवाजों के करीब होगा तब यह बंद नहीं होंगे।

Image Credit : twitter.com/officialncrtc

इस रेल मार्ग पर रैपिड रेल 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जो देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी।

Image Credit : अमर उजाला

17 साल बाद ऐसी दिखती है निठारी की खूनी कोठी, आज भी देखकर ठहर जाते हैं कदम

अमर उजाला
Read Now