अमर उजाला
Sat, 22 April 2023
इसी क्रम में यह जानकारी सामने आई है कि हत्याकांड में तीन शूटरों के अलावा दो अन्य लोग भी शामिल थे, यह वह थे जो मौके पर मौजूद रहकर शूटरों को कमांड दे रहे थे
इनमें से एक स्थानीय था और उसने ही शूटरों के रहने, खाने से लेकर उन्हें अतीक-अशरफ की लोकेशन देने तक का काम किया था, उसे शहर के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी
यह लोग कॉल्विन अस्पताल के भीतर नहीं गए थे बल्कि, बाहर ही रहकर शूटरों को लोकेशन दे रहे थे
फिलहाल इन दोनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, एसआईटी ने कस्टडी रिमांड पर लिए गए तीनों शूटरों से इन्हीं के बाबत सवाल पूछे हैं
शूटरों से पड़ताल में यह पता चला है कि उन्हें इन दोनों हैंडलरों के ही संपर्क में रखा गया था
कपाट खुलने के मौके पर 13 क्विंटल फूलों से सजे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, देखें अद्भुत छटा