जवान बेटे की लाश लिए रात भर श्मशान के बाहर बैठी रही मुफलिसी से लाचार मां

अमर उजाला

Tue, 23 May 2023

Image Credit : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में उस वक्त मानवीय संवेदनाएं तार-तार हो गईं, जब एक लाचार मां अपने 22 साल के बेटे के अंतिम संस्कार के लिए रातभर शव को लेकर श्मशानघाट के बाहर बैठी रही। 
Image Credit : अमर उजाला
फैक्टरी में श्रमिक राहुल की बीमारी के चलते मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। मेडिकल की एंबुलेंस शव को देर रात श्मशान घाट के बाहर छोड़कर चली गई।
Image Credit : अमर उजाला
दिन निकला तो लोगों को पता चला। एक संस्था ने लाचार मां के बेटे का अंतिम संस्कार करवाकर मानवता का फर्ज निभाया।
Image Credit : अमर उजाला
मूल रूप से आजमगढ़ जिले की रहने वाली शारदा अपने बेटे राहुल यादव के साथ रोजगार की तलाश में एक वर्ष पहले मुजफ्फरनगर आई थी। पति की मौत के बाद राहुल ही घर में कमाने वाला था।
Image Credit : अमर उजाला
एक माह पहले राहुल अचानक बीमारी की चपेट में आ गया। राहुल एक माह तक मेरठ मेडिकल में भर्ती रहा। लंबी बीमारी के चलते रविवार शाम राहुल की मौत हो गई।
Image Credit : अमर उजाला
बेटे की बीमारी में पाई-पाई को मोहताज हो चुकी शारदा के पास कफन और अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं बचे। स्वास्थ्यकर्मियों के सामने लाचारी बताई तो वे बेटे का शव मुजफ्फरनगर के श्मशान घाट के दरवाजे तक छोड़ गए।
Image Credit : अमर उजाला
शारदा बेटे राहुल के अंतिम संस्कार के इंतजार में पूरी रात श्मशान घाट के बाहर ही बैठी रही। सुबह सूचना पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैनी श्मशान घाट पहुंची और राहुल का अंतिम संस्कार कराकर मानवता का फर्ज निभाया।
Image Credit : अमर उजाला

नंगे पैर चलकर बाबा केदार के दर पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी

अमर उजाला
Read Now