उत्तराखंड में मुरादाबाद पुलिस पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल, महिला की मौत

अमर उजाला

Thu, 13 October 2022

Image Credit : अमर उजाला

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को एसडीएम पर हुए हमले के आरोपी खनन माफिया को उत्तराखंड के काशीपुर में पकड़ने गई मुरादाबाद पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

Image Credit : अमर उजाला

 हमले में ठाकुरद्वारा कोतवाल समेत छह पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गए, जबकि गोली लगने से जसपुर ब्लॉक के ज्येष्ठ उपप्रमुख की पत्नी की मौत हो गई।

Image Credit : अमर उजाला

हमले के बाद एसओजी प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह सहित एक अन्य पुलिसकर्मी लापता हैं।

Image Credit : अमर उजाला

पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी खनन माफिया थाना डिलारी ग्राम कांकरखेड़ा निवासी जफर ऊधमसिंह नगर के ग्राम भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के यहां छिपा हुआ है।

Image Credit : अमर उजाला

 सूचना पर ठाकुरद्वारा कोतवाल योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने बुधवार की शाम भुल्लर के फार्म हाउस की घेराबंदी कर ली।

Image Credit : अमर उजाला

सादे कपड़ों में अनजान लोगों को देखकर परिजनों ने उन्हें ललकारा और पुलिस के अनुसार, ग्रामीण हमलावर हो गए।

Image Credit : अमर उजाला

फायरिंग में गुरताज की पत्नी गुरजीत की मौत हो गई और ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह समेत एसओजी के सिपाही राहुल सिंह, शिव कुमार, सुमित, संगम और अनिल कुमार घायल हो गए।

Image Credit : अमर उजाला

चलिए देश की सबसे लग्जरी ट्रेन के सफर पर

Social Media
Read Now