डबल मर्डर से दहल उठा शहर, मिटा दिए हंसते हुए चेहरे, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

अमर उजाला

Mon, 24 July 2023

Image Credit : अमर उजाला
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में मखदूमपुर कॉलोनी के पास मवाना मेरठ मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा में बैठे पाली गांव के अरविंद (22) की बाइक सवारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। पहचाने जाने के डर से ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र को भी मार डाला। 
Image Credit : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। 

Image Credit : अमर उजाला

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात कमलेश बहादुर कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। 

Image Credit : अमर उजाला

अरविंद के परिजनों ने गांव के एक परिवार के कई लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Image Credit : अमर उजाला
पाली गांव निवासी अरविंद उर्फ कालू पुत्र धूम सिंह गांव के ही सुरेंद्र पुत्र रमेश की ई-रिक्शा में बैठकर रविवार दोपहर 4:15 बजे हस्तिनापुर के लिए निकला था। 
Image Credit : अमर उजाला

कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी के पास बाइक पर आए तीन युवकों ने अरविंद और सुरेंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी। ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 

Image Credit : अमर उजाला

अरविंद पैर में गोली लगने के बाद रिक्शे से उतरकर कॉलोनी की ओर भागने लगा। हमलावरों ने गली में घेरकर गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्यारे दो बाइकों पर आए थे।

Image Credit : अमर उजाला

53 साल का ससुर बहू के साथ फरार

अमर उजाला
Read Now