देश की पहली रैपिड रेल में प्रीमियम कोच के साथ मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

अमर उजाला

Thu, 20 April 2023

Image Credit : अमर उजाला
देश की पहली रीजनल रेल सेवा को 'RAPIDX' नाम दिया गया है। रैपिड एक्स के प्रीमियम कोच में यात्रियों को अटेंडेंट (सेवक) की सुविधा मिलेगी।
Image Credit : अमर उजाला
अटेंडेंट यात्रियों को प्रीमियम कोच की हर खूबी बताने के साथ ही उनके सुरक्षित सफर में अहम भूमिका निभाएगा। 
Image Credit : अमर उजाला
यात्रा संबंधी निर्देशों के साथ सुरक्षा उपकरणों से संबंधित जानकारी भी अटेंडेंट ही देगा।
Image Credit : अमर उजाला
NCRTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार रैपिड एक्स के छह कोचों में से एक प्रीमियम कोच में यह सुविधा हासिल होगी। 
Image Credit : अमर उजाला
प्रीमियम कोच में आरामदायक घूमनेवाली सीटें, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट, सामान रखने की रैक, मैगजीन होल्डर सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी।
Image Credit : अमर उजाला
रैपिड एक्स ट्रेन में अटेंडेंट की सुविधा होने से सबसे ज्यादा राहत बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमारों और अन्य जरूरतमंद यात्रियों को विशेष रूप से मिलेगी।
Image Credit : अमर उजाला
मार्च-2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली रैपिड रेल (सरायकाले खां से मोदीपुरम) का शिलान्यास किया था। इसके बाद से ही लगातार निर्माण कार्य जारी है।
Image Credit : अमर उजाला
रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड पर मुख्य ट्रायल रन नवंबर माह से शुरू होगा। ट्रायल रन के मद्देनजर विद्युतीकरण का काम सबसे एडवांस स्टेज में हैं। 
Image Credit : अमर उजाला
साहिबाबाद के बाद मेरठ रोड तिराहा रैपिड रेल स्टेशन को सीधे शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए एफओबी का निर्माण किया जा रहा है। इससे  50 हजार लोगों को सीधे राहत मिलेगी।
Image Credit : अमर उजाला
दूसरी ओर रेड लाइन से आने वाले यात्री मुरादनगर, मोदीनगर के साथ मेरठ तक बिना स्टेशन से बाहर आए सीधे यात्रा कर सकेंगे।
Image Credit : अमर उजाला
2024 में ही मेरठ तक रैपिड रेल संचालन की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार भी लगातार इसी प्रयास में है। 
Image Credit : अमर उजाला

साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें किन लोगों को बरतनी चाहिए विशेष सावधानी

अमर उजाला
Read Now