अमर उजाला
Sat, 22 April 2023
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार को शाही ईदगाह में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
वहीं, ईद-उल-फितर की नमाज से पहले शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने तकरीर में देश के हालात को लेकर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने देश के भाईचारे के लिए अपनी कुर्बानी दी और मुल्क को आजाद कराया। लेकिन आज देश में माहौल अच्छा नहीं है।
शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कुछ लोग देश में भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं।
अतीक, अशरफ के मर्डर में दुश्मन ही नहीं दोस्त भी शामिल !