पहले मुर्गे की बलि, फिर हेड कांस्टेबल को मार डाला, तांत्रिक ने उगला खौफनाक सच

अमर उजाला

Sat, 29 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

मेरठ जनपद में सरधना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपीचंद की हत्या हुई है। वह पिछले कई सप्ताह से लापता चल रहा था। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करते हुए इस पूरी घटना का खुलासा किया है। 

Image Credit : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, तांत्रिक बाबा गणेशानंद ने दांव से गला काटकर हेड कांस्टेबल गोपीचंद की हत्या की थी।

Image Credit : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि हस्तिनापुर के सैफपुर रोड पर स्थित विदुर धाम आश्रम में रहने वाले आरोपी बाबा गणेशानंद उर्फ गणपतलाल को गिरफ्तार किया गया है। वह तांत्रिक क्रिया में लिप्त पाया गया है। उसने पूछताछ में वारदात कबूल कर ली है। 
Image Credit : अमर उजाला

जांच-पड़ताल में यह भी खुलासा हुआ है कि सिपाही का विवाहेतर प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह अपनी पत्नी की हत्या कराने के लिए साधु से संपर्क में था। इसके लिए वह तंत्र-मंत्र की क्रिया साधु से करा रहा था। 

Image Credit : अमर उजाला

वहीं साधु को पत्नी की हत्या के लिए सुपारी भी दी थी, लेकिन तांत्रिक ने रुपयों के लालच में सिपाही को ही मौत के घाट उतार दिया।  

Image Credit : अमर उजाला

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि गोपीचंद एक साल से तांत्रिक बाबा गणेशानंद के संपर्क में था। उसने अपनी पत्नी को मरवाने के लिए तंत्र क्रिया के नाम पर बाबा को लाखों रुपये की रकम भी दी थी। अब गोपीचंद बाबा से पूछ रहा था कि पत्नी को क्यों नहीं मारा। 

Image Credit : अमर उजाला

इसके बाद बाबा गणेशानंद ने उसकी ही हत्या का प्लान बना लिया। तांत्रिक ने 26 मार्च को उसे हस्तिनापुर में तंत्र क्रिया के बहाने बुलाया और दांव से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

Image Credit : अमर उजाला

G-20 की चर्चा के बीच सुर्खियों में पहाड़ की वायरल गर्ल

अमर उजाला
Read Now