मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती

अमर उजाला

Thu, 3 August 2023

Image Credit : अमर उजाला

मेरठ में मेरठ-हापुड़ मार्ग पर गांव फफूंडा में तेज गति से आ रही मर्सिडीज कार ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसे में दवा कंपनी में वैज्ञानिक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। 

Image Credit : अमर उजाला
आरोपी कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
Image Credit : अमर उजाला

बुलंदशहर के कस्बा व थाना शिकारपुर निवासी संदीप चौधरी (38) पुत्र दीवान चंद रुड़की में किसी दवा कंपनी में वैज्ञानिक था। संदीप के पिता दीवान सिंह भी शिकारपुर में ही एक क्लीनिक चलाते हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

संदीप बुधवार सुबह स्कूटी से पिता के क्लीनिक के लिए दवा लेने आया था। हापुड़ मेरठ रोड स्थित फफूंडा गांव के पास पीछे से आ रही मर्सिडीज कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 

Image Credit : अमर उजाला

हादसे में स्कूटी चालक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। लेकिन आप कभी ऐसी गलती मत करना कि आपकी गाड़ी की तेज गति से किसी की जान चली जाए।

Image Credit : अमर उजाला

रोमांच के शौकीनों के लिए स्वर्ग है 11 हजार फीट की ऊंचाई पर ये एतिहासिक 'गली'

सोशल मीडिया
Read Now