जम्मू-कश्मीर से लेकर यूपी तक बदला मौसम... जानें ताजा अपडेट खराब मौसम के येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर बर्फबारी और शिमला समेत प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई। हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से वीरवार (आज) और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का पूर्वानुमान है। जम्मू में मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि गुरुवार प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगड़ा रहेगा, पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी जिलों में गुरुवार को गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। उत्तराखंड की राजधानी दून में अगले दो दिन तक बारिश का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी ने राहत दी है, आगामी 24 से 48 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका असर बीते बुधवार रात से ही दिखने लगा है। oj