तस्वीरों में पीएम मोदी का काशी दौरा, सजी-संवरी नजर आई नगरी पीएम मोदी ने रोड शो की शुरुआत बीएचयू गेट पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की। अस्सी के रास्ते गोदौलिया से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। रोड शो के दौरान हर तरफ शंख और शहनाई की गूंज नजर आई, लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए दिखे। पीएम मोदी के रोड शो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, पांच किलोमीटर का रास्ता करीब चार घंटे में तय हुआ। पीएम मोदी का रोड शो भगवामय दिखा, चारों तरफ लोग भगवा रंग पहने हुए दिखे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए काशी और आसपास के प्रमुख शहरों से भी संत समाज के लोग पहुंचे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ लोग मौजूद रहे, पीएम मोदी ने सभी का हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। िा